अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की बिगड़ी तबीयत, हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को वाशिंगटन के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। बुखार से पीडि़त होने के बाद पूर्व राष्ट्रपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्लिंटन के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ एंजेल यूरेना ने एक बयान में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति को सोमवार दोपहर में परीक्षण और निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उरेना ने कहा कि उन्हें अस्पताल में पूरी देखभाल मिल रही है।
क्लिंटन के व्हाइट हाउस छोडऩे के बाद के वर्षों में उन्हें कई बार स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। 2004 में सांस लेने में तकलीफ के बाद उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी। 2021 में पूर्व राष्ट्रपति को संक्रमण हुआ था जिसके इलाज के लिए उन्हें कैलिफोर्निया में छह दिनों के तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।

Author Desk

Related Articles

Back to top button