अलविदा मनमोहन सिंह : कांग्रेस मुख्यालय लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, दी जा रही श्रद्धांजलि

अलविदा मनमोहन सिंह : कांग्रेस मुख्यालय लाया गया मनमोहन सिंह का पार्थिव शरीर, दी जा रही श्रद्धांजलि
पूर्व पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह का आज दिल्ली के निगम बोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय में लाया गया है। यहां पर पार्टी कार्यकर्ता और नेता उनके अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। डॉक्टर मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए रवाना होगी। इसके बाद 11:45 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी निगम बोध घाट जाएंगे। निगम बोध घाट पर ही राजकीय सम्मान के साथ पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और तीनों सेनाओं के प्रमुख और सीडीएस भी मौजूद रहेंगे। दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने निगम बोध घाट जाकर तैयारियों का जायजा लिया। कुछ ही देर में मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को निगम बोध घाट ले जाया जाएगा।