छत्तीसगढ़

बनियापारा वार्ड से पार्षद पद के लिए भाजपा से योगेश सोनी (मोन्टू) हो सकते है पार्षद  पद के प्रबल दावेदार

धमतरी (प्रखर) नगरीय निकाय चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। धमतरी नगर निगम के लिए आरक्षण की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।धर्म की नगरी धमतरी के बनियापारा वार्ड इस बार OBC सीट के लिए आरक्षित की गई है। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा से योगेश सोनी (मोन्टू) ने अपनी दावेदारी पेश कि है । हालांकि टिकट किसे मिलेगा उसका फैसला उनकी पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व को करना है।बीजेपी के दावेदारों में बनियापारा से पहला नाम योगेश सोनी (मोन्टू) का सामने आ रहा है मोन्टू सोनी की छवि तेज तर्रार नेता की है। वह बीजेपी के सभी गुटों को साथ तालमेल बनाकर रखते हैं। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि योगेश सोनी (मोन्टू) के नाम पर आसानी से सहमति बन सकती है हालांकि पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार कौन होगा इसका फैसला पार्टी के शीर्ष और प्रदेश नेतृत्व को कराना है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button