पीजी कॉलेज धमतरी के छात्र संकेत साहू ने कराया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
भारत का इतिहास' विषय पर विद्यार्थियों ने उकेरी रचनात्मक प्रतिभा, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

पीजी कॉलेज धमतरी के छात्र संकेत साहू ने कराया चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
‘भारत का इतिहास’ विषय पर विद्यार्थियों ने उकेरी रचनात्मक प्रतिभा, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
धमतरी। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, धमतरी के इतिहास विभाग के एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर के छात्र संकेत कुमार साहू द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला, अर्जुनी में “भारत का इतिहास” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने इतिहास से जुड़े विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं रचनात्मक चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय के इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत एम.ए. द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों को प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में 30 घंटे की इंटर्नशिप करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में संकेत कुमार साहू ने विद्यालय में विषय अध्यापन के साथ-साथ विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सोमवार से शनिवार तक चले इंटर्नशिप कार्यक्रम के दौरान संकेत कुमार साहू ने विद्यार्थियों को शिक्षा का महत्व, आत्म-परिचय, प्रभावी वक्तृत्व कला, इतिहास की पृष्ठभूमि, इतिहास के स्रोत, आधुनिक भारत का इतिहास तथा इतिहास से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल एवं रोचक शैली में समझाईं।
विद्यालय के प्रधान पाठक तुलसीराम नेताम ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ विद्यार्थियों में इतिहास के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक क्षमता को भी नई दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने महाविद्यालय के इंटर्नशिप कार्यक्रम तथा संकेत कुमार साहू के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए इसे प्रेरणादायी पहल बताया।
इस अवसर पर शिक्षक भुवनलाल निर्मलकर, अनीता साहू, संजीत डे सहित विद्यार्थी खिलेंद्र, भावेश, मोक्ष, पुष्पेंद्र, नव्या, लक्की एवं अन्य छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

