छत्तीसगढ़

आयुक्त व लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष का नगर विकास कार्यों का अवलोकन, जनहित के कार्यों को दी जायगी गति

समय सीमा और गुणवत्ता पर हो जवाबदेही सुनिश्चित -: विजय मोटवानी

आयुक्त व लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष का नगर विकास कार्यों का अवलोकन, जनहित के कार्यों को दी जायगी गति

समय सीमा और गुणवत्ता पर हो जवाबदेही सुनिश्चित -: विजय मोटवानी

धमतरी-नगर निगम के नव पदस्थ आयुक्त अरुण वर्मा पदभार ग्रहण करने के दूसरे दिन ही सुबह से शहर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर निर्माणाधीन विकास कार्यों सहित बुनियादी सुविधाओं जिसमें सफाई एवं पानी निकासी को विशेष रूप से फोकस करते हुए पूरी टीम के साथ जायजा लेने निकले उनके साथ बालक चौक के पास एक लंबे समय से बरसाती पानी के भराव का दंश झेल रहे आम नागरिकों तथा वार्ड वासियों को सुविधा देने के लिए पुल को तोड़कर मकई तालाब तक पानी पहुंचाने की जो कवायद की जा रही है उसकी वास्तविक स्थिति से अवगत होते हुए शीघ्रता से इस कार्य को पूर्णता प्रदान करने की बात कही है, गौरतलब है नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी निरंतर शहर के 40 वार्ड में सेवा कार्य को आगे बढ़ाने के लिए महापौर रामू रोहरा के नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं जिसका ही परिणाम है कि करोड़ों के राशि से आगामी समय में बड़े-बड़े कार्य नगर की विकास की बुनियाद रखेगी। जिस पर श्री मोटवानी ने कहा है कि निगम के माध्यम से आम जनमानस का विश्वास जीतने के लिए हम सबको सामूहिक रूप से विकास कार्यों में निर्धारित समय का पालन करते हुए गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने हेतु ईमानदारी के साथ कार्य को सुनिश्चित करना अति आवश्यक है।

विकास कार्यों का निरीक्षण के समय नगर निगम के उप आयुक्त पीसी सर्वा अभियंता महेंद्र जगत, स्वच्छता प्रभारी शशांक मिश्रा, सब इंजीनियर लोमश देवांगन, कमलेश ठाकुर, नमिता नागवंशी

सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button