राष्ट्रीय

प्रशांत किशोर का आमरण अनशन खत्म, गंगा में लगाई डुबकी

प्रशांत किशोर का आमरण अनशन खत्म, गंगा में लगाई डुबकी

पटना। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने आमरण अनशन तोड़ दिया है। पटना में गंगा पथ के पास आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 14 दिन लंबा आमरण अनशन खत्म किया। आमरण अनशन तोड़ने से पहले प्रशांत किशोर ने पवित्र नदी गंगा में डुबकी लगाई। गंगा स्नान के बाद जन सुराज कैंप में हवन किया और आमरण अनशन खत्म किया। अब वह सत्याग्रह के अगले चरण की घोषणा करेंगे। प्रशांत किशोर की टीम की तरफ से बताया गया था कि बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान द्वारा प्रशांत किशोर का अनशन खत्म कराने की पहल की गई थी। प्रशांत किशोर से कहा गया था कि छात्रों का प्रतिनिधिमंडल भेजें। समाधान निकालने का हर संभव प्रयास मिलकर करेंगे।

बीपीएससी ने भेजा नोटिस
बिहार लोक सेवा आयोग ने प्रशांत किशोर समेत कई लोगों को कानूनी नोटिस जारी किया था। ये नोटिस उन लोगों को भेजा गया, जिन्होंने 13 दिसंबर को राज्यभर में आयोजित संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (सीसीई) को लेकर उठे विवाद पर आयोग के खिलाफ निराधार आरोप लगाए। बीएसपीसी के परीक्षा नियंत्रक राजेश कुमार सिंह ने कहा, “आयोग ने राजनेताओं, कोचिंग सेंटरों से जुड़े कुछ लोगों सहित कई व्यक्तियों को नोटिस भेजे हैं, जिन्होंने बीपीएससी के खिलाफ निराधार आरोप लगाए हैं। जल्द ही कुछ और नोटिस भेजे जाएंगे।”

Author Desk

Related Articles

Back to top button