छत्तीसगढ़

छग : तेज रफ़्तार यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 25 घायल

छग : तेज रफ़्तार यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 25 घायल

राजनांदगांव। जिले में सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि राजनांदगांव से घुमका जा रही बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बस में सवार 25 से अधिक यात्रियों को चोट आई है। घायलों को जिला मेडिकल कॉले में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।

मिली जा जानकारी के अनुसार यह हादसा तिलाई के पास हुआ। बस राजनांदगांव से घुमका जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चिखली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा कि बस जागीरदार ट्रेवल्स की है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button