सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर धमतरी पुलिस की कार्रवाई, 67 प्रकरण दर्ज
कोटपा एक्ट के तहत 13,400 रुपये जुर्माना वसूला, एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में जिलेभर में चला विशेष अभियान
सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों पर धमतरी पुलिस की कार्रवाई, 67 प्रकरण दर्ज
कोटपा एक्ट के तहत 13,400 रुपये जुर्माना वसूला, एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में जिलेभर में चला विशेष अभियान
धमतरी, 19 नवंबर। जिले में नशे के विरुद्ध धमतरी पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान एवं तंबाकू सेवन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। 18 नवंबर को जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान कोटपा एक्ट के तहत कुल 67 प्रकरण दर्ज किए गए तथा 13,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान पर रोक लगाने, आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करने और नशामुक्त वातावरण तैयार करना है। अभियान के दौरान पुलिस की विभिन्न टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं प्रमुख स्थानों पर जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की।

थानावार कार्रवाई का विवरण
– कोतवाली थाना – 10 प्रकरण, 2,000 रुपये जुर्माना
– नगरी थाना – 10 प्रकरण, 2,000 रुपये जुर्माना
– भखारा थाना – 8 प्रकरण, 1,600 रुपये जुर्माना
– अर्जुनी थाना – 7 प्रकरण, 1,400 रुपये जुर्माना
– मगरलोड थाना – 7 प्रकरण, 1,400 रुपये जुर्माना
– बिरेझर चौकी – 7 प्रकरण, 1,400 रुपये जुर्माना
– रुद्री थाना – 6 प्रकरण, 1,200 रुपये जुर्माना
– कुरुद थाना – 4 प्रकरण, 800 रुपये जुर्माना
– सिहावा थाना – 4 प्रकरण, 800 रुपये जुर्माना
– केरेगांव थाना – 3 प्रकरण, 600 रुपये जुर्माना
– बोराई थाना – 1 प्रकरण, 200 रुपये जुर्माना
नियमों का पालन करने पुलिस की अपील

धमतरी पुलिस ने आम नागरिकों एवं व्यापारियों से सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान नहीं करने, शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री से बचने तथा नाबालिगों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सहित अन्य लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं सामाजिक अनुशासन को ध्यान में रखते हुए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।



