छत्तीसगढ़

भाजपा ने गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष समेत 5 नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान

भाजपा ने गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष समेत 5 नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान

गरियाबंद। नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष समेत जिले के 5 नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी और जिले के पदाधिकारियों ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर प्रत्याशियों की सूची जारी की।

भाजपा की ओर से जारी सूची के मुताबिक, गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष के लिए प्रशांत मानिकपुरी को मैदान में उतारा गया है। वहीं राजिम नगर पंचायत में महेश यादव, फिंगेश्वर नगर पंचायत में उत्तम राजवंशी, कोपरा नगर पंचायत में रूपनारायण साहू, छुरा नगर पंचायत में लुकेश्वरी निषाद एवं देवभोग नगर पंचायत में अनिता विकास उपाध्याय को अध्यक्ष प्रत्याशी बनाया गया है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button