छत्तीसगढ़

शराब घोटाला मामले में हरीश कवासी को ईडी ने किया तलब

शराब घोटाला मामले में हरीश कवासी को ईडी ने किया तलब

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 2161 करोड़ रुपये के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई जारी है। इस मामले में जेल में बंद छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश कवासी को ईडी ने तलब किया है। आज सुबह हरीश कवासी अपने वकील के साथ ईडी के दफ्तर पहुंचे. सूत्रों के अनुसार, ईडी के अधिकारियों ने उनसे घोटाले से जुड़ी अहम जानकारियों के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।

बता दें कि 15 जनवरी को पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ईडी ने शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था. वहीं 21 जनवरी को ईडी ने कवासी लखमा को कोर्ट में पेश किया. जिसके बाद 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था, अब 5 फरवरी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button