छत्तीसगढ़

महादेव कांवरे होंगे राज्य स्तरीय प्रचार प्रसार सामग्री प्रमाणन कमेटी के अध्यक्ष

महादेव कांवरे होंगे राज्य स्तरीय प्रचार प्रसार सामग्री प्रमाणन कमेटी के अध्यक्ष

रायपुर (प्रखर)। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों के अलावा मान्यता प्राप्त दलों के उम्मीदवार और निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। अब छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य स्तरीय प्रचार प्रसार सामग्री के प्रमाणन हेतु एक कमेटी का गठन किया है। इसका औपचारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। तीन सदस्यीय समिति के अध्यक्ष रायपुर संभाग के संभाग आयुक्त महादेव कांवरे होंगे।

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन व्यय (मीडिया प्रमाणन और अनुरक्षण समिति गठन एवं दत्त मूल्य समाचार विनिमन) आदेश 2025 की कंडिका 6 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दल एवं अन्य दलों द्वारा संपूर्ण राज्य में प्रचार प्रचार हेतु प्रस्तुत प्रचार सामग्री के प्रमाणन हेतु आयुक्त महादेव कांवरे की अध्यक्षता में गठित समिति को अधिकृत किया गया है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button