छत्तीसगढ़

सारंगढ़ गोलीकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

सारंगढ़ गोलीकांड के 4 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ में मामूली विवाद में एक युवक पर गोली चला दी थी। जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। अब पुलिस ने मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत अभी भी फरार है. जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सूर्या बेकरी की सामने प्लास्टिक जलाने को लेकर ललिता बघेल, पिंटू जांगड़े और कृष्णा राजपूत का स्टाफ के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान आरोपियों ने बेकरी में काम करने वाले मुखलाल मांझी के सीने में गोली मार दी। अस्पताल में इलाज के दौरान मुखलाल की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यहां से कार और मैंगजीन बरामद किया है।

बता दें की मुख्य आरोपी कृष्णा राजपूत पर सिंघनपुर के ग्रामीणों ने तीन माह पूर्व बंदूक की नोक पर अवैध रेत खनन किए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री, कलेक्टर से की थी। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं होने से कृष्णा राजपूत के हौंसले बुलंद हो गए थे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button