राष्ट्रीय

भूकंप से कांपी दिल्ली, जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था केंद्र

भूकंप से कांपी दिल्ली, जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था केंद्र

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। सुबह 5 बजकर 36 मिनट पर तेज झटकों के साथ धरती हिली है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मापी गई है। इसका केन्द्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे था। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि दिल्ली-NCR की पूरी जमीन तेज आवाज के साथ कांपने लगी। दिल्ली में भूकंप के झटके 10 सेकेंड तक महसूस किए गए हैं।

अधिकारी रख रहे स्थिति पर कड़ी नजर : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली और आस-पास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सभी से शांत रहने और सुरक्षा सावधानियों का पालन करने तथा संभावित झटकों के प्रति सतर्क रहने का आग्रह किया गया है। अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

महादेव सबको सुरक्षित रखें : गिरिराज सिंह
दिल्ली में आए भूकंप को लेकर लोग काफी डरे हुए हैं। भूकंप को लेकर राजनीतिक नेता लोग अपने डरावने अनुभव शेयर कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ये भूकंप काफी डरावना था। महादेव सबको सुरक्षित रखें।

Author Desk

Related Articles

Back to top button