छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल के ठिकानों पर ईडी की दबिश पर बोले सीएम साय 5 साल की सरकार में तरह-तरह के हुए घोटाले

भूपेश बघेल के ठिकानों पर ईडी की दबिश पर बोले सीएम साय 5 साल की सरकार में तरह-तरह के हुए घोटाले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की है। ईडी की इस कार्रवाई से राष्ट्रीय स्तर के नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। इस बीच सीएम विष्णुदेव साय ने भी छापे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 5 साल की सरकार में तरह-तरह के घोटाले हुए, उसकी जांच सेंट्रल एजेंसियां कर रही है। कई लोग जेल के अंदर भी हैं। ईडी सेंट्रल एजेंसी है, उससे हमारा कोई लेना देना नहीं है।

बता दें कि भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की टीम ने आज तड़के छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार, ईडी की टीम भिलाई स्थित भूपेश बघेल के आवास सहित चैतन्य बघेल के घर और प्रदेशभर में कुल 14 ठिकानों पर ईडी की टीम ने दबिश दी है। फिलहाल, ईडी की अलग-अलग टीमें रायपुर, भिलाई सहित अन्य जिलों में एक साथ छापेमारी की है, जहां महत्वपूर्ण दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button