छत्तीसगढ़

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंचे कांग्रेस के बड़े नेता, कार्यकर्ताओं की जवानों के साथ हुई झूमाझटकी

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर पहुंचे कांग्रेस के बड़े नेता, कार्यकर्ताओं की जवानों के साथ हुई झूमाझटकी

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई निवास में आज प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने दबिश दी है। केंद्र एजेंसी की इस कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू हो गया है। टीएस सिंहदेव समेत कई बड़े नेता भूपेश बघेल के घर पहुंच गए हैं। रायपुर से पूर्व विधायक और संगठन पदाधिकारियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है. भूपेश बघेल के घर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं ने नगाड़ा बजाकर नारेबाजी की. रोकने पर कांग्रेस कार्यकर्ता और आरपीएफ के जवानों के बीच झूमाझटकी की स्थिति बनी. विधायक देवेंद्र यादव, अरुण वोरा, गिरीश देवांगन, विनोद वर्मा समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद हैं.

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button