छत्तीसगढ़

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर हुआ आईईडी ब्लास्ट, चपेट में आने से 2 जवान घायल

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर हुआ आईईडी ब्लास्ट, चपेट में आने से 2 जवान घायल

बीजापुर। छत्तीसगढ़-तेलंगाना की सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन आज 14 वें दिन भी जारी है। इस ऑपरेशन के दौरान एक एसटीएफ के 2 जवान नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गए। आईईडी ब्लास्ट होने से जवानों के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई है। घटना के बाद तत्काल जवानों को कैंप लेजाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए चॉपर से बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, घायल जवानों में से एक जवान का नाम थानसिंह व दूसरे जवान का नाम अमित पांडे है। नक्सलियों के खिलाफ जारी ऑपरेशन के तहत दोनों जवान एसटीएफ टीम के साथ कर्रेगुट्टा के पहाड़ी में सर्चिंग कर रहे थे। इसी दौरान वे नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी की चपेट में आ गए। फिलहाल घायल जवानों का इलाज जारी है।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button