छत्तीसगढ़

एसईसीएल की गेवरा खदान में कोयला चोरी करने घुसे तीन युवक, 2 की मौत ,एक घायल

एसईसीएल की गेवरा खदान में कोयला चोरी करने घुसे तीन युवक, 2 की मौत ,एक घायल

कोरबा। कोरबा जिले की साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की गेवरा कोयला खदान में आज मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। हरदी बाजार और मुड़ापार बाजार इलाके के 3 युवक कोयला चोरी के इरादे से खदान में घुसे थे, जहां हादसे का शिकार हो गए। इसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान 18 वर्षीय विशाल यादव और 24 वर्षीय धन सिंह कंवर के रूप में हुई है। घायल युवक का नाम साहिल धनवार (19 वर्ष) बताया गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही हरदी बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना से जुड़ी सभी पहलुओं की जांच जारी है।
घटना के बाद बड़ी संख्या में गांव वाले मौके पर जमा हो गए हैं। मृतकों के शव को अभी भी खदान से बाहर नहीं निकाला गया है। इस घटना से एसईसीएल प्रबंधन की लापरवाही उजागर होती है और स्थानीय प्रशासन पर भी सवाल उठ रहे हैं।

हरदी बाजार पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।

एसईसीएल पीआरओ बिलासपुर शनिष चन्द्र ने मीडिया को बताया कि एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में खनन गतिविधियों के संचालन में किसी प्रकार की कोई दुर्घटना नहीं हुई है और ना ही कोई एसईसीएल कर्मी इस घटना में हताहत हुआ है। प्रबंधन को दीपका पुलिस से सूचना मिली है कि गेवरा और दीपका माइंस की सीमा पर जो कोयले रहता है, उसे कुछ लोग कोयला निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान दो लोगों के दबने की खबर सामने आई है। यह स्थान खदान की खुदाई वाली मुख्य जगह से लगभग 20 से 25 फीट ऊपर स्थित है, जहां यह हादसा हुआ।

Author Desk

Related Articles

Back to top button