छत्तीसगढ़

बीजापुर : कांगेर वैली के जंगलों में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ जारी, 1 माओवादी ढेर, हथियार बरामद

बीजापुर : कांगेर वैली के जंगलों में पुलिस-नक्सल मुठभेड़ जारी, 1 माओवादी ढेर, हथियार बरामद

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के कोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में आज सुबह से पुलिस-नक्सल मुठभेड़ जारी है। जिले के कांगेर वैली नेशनल पार्क के जंगलों में सुरक्षा बल के जवानों ने एक माओवादी को मार गिराया है और मौके से एक ऑटोमेटिक राइफल बरामद किया है। मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों की संख्या बढ़ने की भी संभावना जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ के जवान लगातार नक्सलवाद के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन कर माओवादियों का खात्मा कर रहे हैं। दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग जारी है। वहीं मुठभेड़ को लेकर पुलिस अधिकारियों की एसपी कार्यालय में बैठक जारी है। पुलिस डीआइजी कमलोचन कश्यप, डीआईजी सीआरपीएफ समेत अन्य पुलिस के अधिकारी मुठभेड़ पर नजर बनाए हुए हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button