छत्तीसगढ़

अगर अब प्रदर्शन नहीं करेंगे तो हमेशा रोना पड़ेगा, जानिए किस बात पर फूटा निगम कर्मियों का गुस्सा

अगर अब प्रदर्शन नहीं करेंगे तो हमेशा रोना पड़ेगा, जानिए किस बात पर फूटा निगम कर्मियों का गुस्सा

रायपुर। चौखट से लेकर मरघट तक हमकों काम करना पड़ता है। मूंछ वालों से लेकर पहुंच वालों तक का हमें काम करना पड़ता है। अगर हम प्रदर्शन नहीं करेंगे तो हम हमेशा रोना पड़ेगा। यह गुस्सा रायपुर निगम मुख्यालय में निगम कर्मियों के साथ प्रदर्शन कर रहे जोन कमिश्नर संतोष पांडे का एक दिन पहले जोन 8 कार्यालय में हुई घटना को लेकर फूटा था।

दरअसल, बुधवार को अतिक्रमणकारी जोन 8 कार्यालय में पहुंचे थे, जहां उन्होंने न केवल पुलिस के साथ झूमा-झटकी की, बल्कि निगम के वाहनों में तोड़-फोड़ करते हुए एक प्रदर्शनकारी ने आत्मदाह की भी कोशिश की थी। घटना के विरोध में रायपुर के जोन कमिश्नर, असिस्टेंट इंजीनियर, जेई समेत तमाम कर्मचारियों ने काम बंद कर आज निगम मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

महापौर मीनल चौबे के शहर से बाहर होने की वजह से उनसे मुलाकात नहीं हो पाने की स्थिति में नगर निगम से सभी अधिकारी-कर्मचारी कलेक्टर ऑफिस तक पैदल मार्च करने जा रहे हैं। इसके पहले जोन 8 में घटी घटना को लेकर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों ने निंदा प्रस्ताव पारित कर शासन, प्रशासन महापौर को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया था, जिसमें गुंडागर्दी करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के साथ भविष्य में सुरक्षा के साथ ही कार्रवाई किए जाने का मांग रखी गई थी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button