छत्तीसगढ़

केदारनाथ गुप्ता ने संभाला अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी का पद

सीएम साय सहित प्रदेश के मंत्री, सांसद, विधायक व् अन्य रहे मौजूद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक, छत्तीसगढ़) के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी केदारनाथ गुप्ता ने आज 11 जून को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार में अपेक्स बैंक की नवीन शाखा का वर्चुअल शुभारंभ भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक मर्यादित (अपेक्स बैंक, छत्तीसगढ़) के नवनियुक्त प्राधिकृत अधिकारी गुप्ता के पदभार ग्रहण के बलबीरसिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम (बुढ़ापारा) में हुआ। सहकार से समृद्धि’ अंतर्गत राज्यस्तरीय सम्मेलन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव व विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, पार्टी के बड़े नेता सहित बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button