छत्तीसगढ़

विष्णु गवर्नमेंट मे गौशालाओं को गौधाम का दर्जा देने के फैसले स्वागत योग्य- खूबलाल ध्रुव



रायपुर(प्रखर) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की सभी गौशालाओं को अब “गौधाम” के नाम से संबोधित करने के ऐतिहासिक फैसले की चारों ओर सराहना हो रही है। इस निर्णय को लेकर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है खूबलाल ध्रुव ने कहा कि यह कदम न केवल हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं का सम्मान है, बल्कि इससे गौमाता के संरक्षण और संवर्धन को भी एक नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘गौधाम’ नाम में एक आध्यात्मिक और गरिमामयी भाव निहित है, जो जनमानस को भावनात्मक रूप से जोड़ने का कार्य करेगाउन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री का यह निर्णय उनके संवेदनशील और धर्मनिष्ठ नेतृत्व को दर्शाता है। इससे प्रदेशभर में संचालित गौशालाओं को नई पहचान मिलेगी और स्थानीय प्रशासन भी गौधामों की देखरेख में अधिक गंभीरता से काम करेगा मोर्चा मंत्री ने अपील की कि समाज के हर वर्ग को इस पहल में भागीदार बनकर गौसेवा को बढ़ावा देना चाहिए।

Author Desk

Related Articles

Back to top button