छत्तीसगढ़

लखमा से जेल के भीतर भी दुश्मन जैसा व्यवहार कर रही सरकार : भूपेश बघेल

लखमा से जेल के भीतर भी दुश्मन जैसा व्यवहार कर रही सरकार : भूपेश बघेल

रायपुर। शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से मिलने भूपेश बघेल आज जेल पहुंचे। उन्होंने कवासी लखमा और विजय भाटिया से मुलाकात की। भूपेश बघेल ने कहा जेल के भीतर दोनों की तबीयत ठीक नहीं है। कवासी हार्ट पेशेंट हैं पर उन्हें इलाज की सुविधा नहीं दी जा रही है। भूपेश बघेल ने कहा सरकार जेल के भीतर भी दुश्मन जैसा व्यवहार कर रही है। पुलिस जवानों की कमी बताकर इलाज नहीं कराया जा रहा है। विजय भाटिया भी बीमार हैं, उन्हें भी अस्पताल नहीं ले जा रहे हैं।

 

Author Desk

Related Articles

Back to top button