छत्तीसगढ़

नवीन प्राथमिक शाला में प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया


धमतरी (प्रखर) विंध्यवासिनी वार्ड स्थित नवीन प्राथमिक शाला  में नन्हें-मुन्हें बच्चों के स्वागत में “साले प्रवेश उत्सव” बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि वार्ड पार्षद अखिलेश लक्ष्मीनारायण सोनकर के हाथों । नये विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर व पाठ्यक्रम पुस्तक गणवेश भेंट कर अभिनंदन किया गया सोनकर ने कहा की
प्रारंभिक शिक्षा बच्चों के जीवन की नींव होती है और इस उत्सव का उद्देश्य बच्चों में स्कूल के प्रति आत्मीयता और उत्साह पैदा करता है

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई, तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्रीमती उमा शर्मा के द्वारा बच्चों और अभिभावकों का स्वागत किया गया। बच्चों को शिक्षकों द्वारा खिलौने, पठन सामग्री और मिठाइयां भी वितरित की गईं।

शाला प्रवेश उत्सव के माध्यम से बच्चों में विद्यालय के प्रति प्रेम, अपनत्व और उत्सुकता का संचार हुआ। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए शाला परिवार को धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर शिक्षकों, पालकों और विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।
इस कार्यक्रम में शाला विकास समिति अध्यक्ष श्री घनश्याम साहू, शिव नेताम,राकेश निर्मलकर ,अनिल पटेल,समस्त टीचर। स्टाफ उपस्थित रहे

Author Desk

Related Articles

Back to top button