छत्तीसगढ़

जलाराम जान यज्ञ समिति वृद्धाश्रम रुद्री में वृद्ध माता पिता को वस्त्र गमछा मिठाई एवं मौसमी फल भेट कर श्याम संकीर्तन कर मनाया गया जन्मदिन



धमतरी (प्रखर) भजनों में खूब झूमे वृद्ध और देवी भूमिका कथा वाचिका को अपना प्रेम एवं स्नेह प्रदान किया इस अवसर पर श्याम संकीर्तन भजन मंडली का भजन हुआ आयोजक परिवार देवी भूमिका जी सेवा एवं शिक्षण संस्थान धमतरी रहे यह संस्था देवी भूमिका साहू कथा वाचिका के द्वारा ही संचालित है जिनका उद्वेश्य बच्चों में संस्कार नैतिक शिक्षा,धर्म जागरण,असहाय बच्चों वृद्धों की सेवा,गौ सेवा प्राकृतिक संरक्षण, नशा मुक्त देश इत्यादि है इस कार्यक्रम में वृद्धा आश्रम के वृद्ध समेत श्याम भजन मंडली एवं डॉ.गणेश प्रसाद साहू श्रीमती मंजूषा साहू गजानंद साहू प्रवीण साहू देव फ़ुटान,शिव लहरें , त्रिभुवन महराज रेवती साहू,धनेश साहू कपिल साहू समस्त भक्त उपस्थित रहे

Author Desk

Related Articles

Back to top button