छत्तीसगढ़

अवैध रेत परिवहन करते 13 हाईवा फिर पकड़ाए

बिना पिटपास के परिवहन करने पर की गई जब्ती

खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई


धमतरी (प्रखर) कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर धमतरी जिले में अवैध खनिज परिवहन, भण्डारण और उत्खनन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। खनिज विभाग सहित राजस्व और पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त कार्रवाई में बिना पिटपास के रेत का अवैध परिवहन करते 13 हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। यह हाईवा धमतरी जिले के बोरसी, राजपुर, दोनर, मंदरौद, ढीमरटिकुर आदि भंडारण क्षेत्रों से जब्त किए गए हैं। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि इन जप्त वाहनों में से 7 हाइवा कम्पोजित भवन के पास, एक हाईवा भखारा थाना में 2 हाईवा बिरेझर चौकी में और 3 हाईवा कुरुद मंडी में अभिरक्षा में रखे गए हैं। इन हाईवा वाहनों को छत्तीसगढ़ गौण खनिज अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई कर जब्त किया गया है। जिला खनिज अधिकारी ने कहा है कि अवैध खनिज परिवहन, भण्डारण और उत्खनन पर लगातार कार्रवाई आगे भी की जाती रहेगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button