छत्तीसगढ़

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव ने माँ कामाख्या देवी के किए दर्शन


रायपुर (प्रखर) भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री खूबलाल ध्रुव ने असम के प्रसिद्ध गुवाहाटी स्थित माँ कामाख्या देवी शक्तिपीठ में दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इस पावन तीर्थ पर पहुंचकर उन्होंने आध्यात्मिक ऊर्जा, शांति और शक्ति का अद्वितीय अनुभव किया उन्होंने माँ कामाख्या के चरणों में श्रद्धा भाव से नमन करते हुए कहा “कामाख्ये कामसम्पन्ने कामेश्वरि हरप्रिये। कामना देहि मे नित्यं कामेश्वरि नमोऽस्तु ते उन्होंने माँ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और शांति के लिए विशेष प्रार्थना की। खूबलाल ध्रुव ने कहा कि वे जनता के सेवक के रूप में समर्पित भाव से कार्य करते हुए सदैव देश और समाज की सेवा में तत्पर रहेंगे। इस आध्यात्मिक यात्रा ने उन्हें नई ऊर्जा दी है और नीतिपरक नेतृत्व के लिए संकल्प को और दृढ़ किया है।
श्री ध्रुव ने प्रदेशवासियों से भी अपील की कि वे भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़े रहें, क्योंकि यही हमारी असली पहचान और शक्ति है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button