छत्तीसगढ़

पुरानी कृषि उपज मंडी में करोड़ों की लागत से बनेगा एग्रो माल

मंडी बोर्ड के अधिकारी, महापौर आयुक्त ने किया निरीक्षण

धमतरी(प्रखर) एक बार फिर से पुरानी कृषि उपज मंडी में एग्रो माल बनने की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। शनिवार 12 जुलाई को मंडी बोर्ड के अधिकारी, महापौर, आयुक्त, कृषि विभाग के अधिकारियो ने पुरानी कृषि मंडी पहुंचे और निरीक्षण किया। बहुत जल्द इसका प्रस्ताव बना कर राज्य शासन को भेजा जाएगा।

पूर्व के भाजपा शासन काल के दौरान तत्कालीन कलेक्टर डॉ सी आर प्रसन्ना के दौरान कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने पुरानी किसी उपज मंडी में एग्रो माल बनाने की घोषणा की थी। तब वह वहां किसान बाजार का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इसके बाद यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी और मामला पेंडिंग हो गया था। किसान बाजार भी कोई खास सफल नहीं हो पाया था। पुरानी कृषि उपज मंडी का उपयोग बड़े रूप में करने की कार्य योजना बनानी शुरू हुई।12 जुलाई शनिवार को कृषि उपज मंडी बोर्ड के कार्यपालन अभियंता दिलीप कुमार निगम धमतरी पहुंचे उनके साथ महापौर रामू रोहरा, निगम आयुक्त प्रिया गोयल, उपयुक्त पीसी सार्वा, कृषि विभाग के मनोज सागर  पार्षद संतोष सोनकर,हेमंत बंजारे,ईश्वर सोनकर,संजय देवांगन सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
महापौर रामू रोहरा ने चर्चा के दौरान बताया कि पुरानी कृषि उपज मंडी में एग्रो माल बनाने के लिए यह निरीक्षण किया गया। इसके लिए लगभग 40 करोड़ का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा। एग्रो मॉल में किसानों के लिए सभी प्रकार के सुविधा रहेगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button