छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से बरसाए फूल

कबीरधाम। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कवर्धा में कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की। सावन महीने की तीसरे सोमवार यानि आज इसका आयोजन कवर्धा में किया गया है। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम विजय शर्मा, अरुण साव और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह रायपुर से हर-हर महादेव का जय घोष करते हुए रवाना हुए। जहां ऊंचाई से कावड़ियों पर फूल बरसाए। इससे पहले सीएम साय ने मीडिया से चर्चा में कहा, 146 करोड़ से भोरमदेव कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। वहां पर आने वाले लोगों के लिए नई सुविधाओं का निर्माण होगा। हम मध्यप्रदेश में भी प्रयास कर रहे हैं कि अमरकंटक में वहां की सरकार हमें जमीन देगी तो कावड़ियों के ठहरने के लिए व्यवस्था की जाएगी।

Author Desk

Related Articles

Back to top button