छत्तीसगढ़

सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल, एक नक्सली ढेर

सर्चिंग के दौरान आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल, एक नक्सली ढेर

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से मंगलवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां डीआरजी, सीआरपीएफ और एसटीएफ की संयुक्त टीम और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सली अपने शहीदी सप्ताह के दौरान इलाके में सक्रिय हैं, और इसी क्रम में उन्होंने घात लगाकर जवानों पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों की टीम नक्सलियों की गतिविधियों को देखते हुए जंगल में सर्चिंग अभियान पर निकली थी। उसी दौरान नक्सलियों ने पहले से घात लगाकर आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें दो जवान घायल हो गए। हालांकि, जवानों ने बिना समय गंवाए मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली को मार गिराया।

बता दें कि नक्सली 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मना रहे हैं, जिसमें वे अपने मारे गए साथियों की याद में विरोध प्रदर्शन और हिंसक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। इसे देखते हुए सुरक्षाबलों ने पहले ही अभियान को तेज कर दिया था। इस मुठभेड़ से साफ है कि नक्सली एक बार फिर क्षेत्र में दहशत फैलाने की साजिश रच रहे हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button