छत्तीसगढ़

खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है – कविता योगेश बाबर

खम्हरिया में कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन कविताएँ योगेश बाबर ने किया 

धमतरी (प्रखर) नव युवा मितान क्लब एवम् ग्राम विकास समिति के तत्वाधान में एक  दिवसीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम खम्हरिया में  किया गया उद्घाटन  समारोह की  मुख्य अतिथि श्रीमती कविता योगेश बाबर सदस्य जिला पंचायत धमतरी थीं आयोजन समिति द्वारा अतिथियों के स्वागत सत्कार के उपरांत सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती बाबर ने कहा कि कबड्डी का खेल हमारे भारत की संस्कृति व परंपरा का बहुत ही पुराना खेल है जो की विलुप्त होने के कगार पर जा रहा था लेकिन आज वर्तमान में कबड्डी एक नए रूप व स्वरूप में वापस फिर से लोकप्रिय होते  जा रहा है आज कबड्डी का यह खेल भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में खेला जाने लगा है एवं जाना जाने लगा है इसकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है उन्होंने कहा कि मनुष्य को स्वस्थ जीवन जीना है तो खेल कूद एवं व्यायाम को अपने जीवन में अपनाना होगा क्योंकि खेल कूद एवं व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है और स्वस्थ मन में अच्छे विचार और अच्छी भावना जागृत होती है कार्यक्रम को अन्य अतिथियों ने भी संबोधित किया इस अवसर पर प्रकृति जितेंद्र यादव सरपंच रवि कुमार ध्रुव पूर्व सरपंच घनश्याम साहू भूपेन्द्र निषाद गेंदलाल नेताम लोमस यादव चंद्रकांत साहू सोनू राम साहू व ग्राम विकास समिति के सभी पदाधिकारी गण  एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे

Author Desk

Related Articles

Back to top button