राष्ट्रीय

देश के पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी

देश के पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली। आज बुधवार को इंडिगो एयरलाइंस को ईमेल के ज़रिए पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इंडिगो को भेजे गए मेल में दी गई धमकी पांच हवाई अड्डों को बम से उड़ाने की धमकी से संबंधित थी। ये हवाई अड्डे हैं-दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम और हैदराबाद। धमकी मिलने के बाद हड़कंप मचा है और जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि मेल कहां से और किसने भेजा है, ये अस्पष्ट है।

मुंबई से वाराणसी आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट को बीच उड़ान के दौरान बम धमकी मिलने से हड़कंप मच गया और इस घटना के बाद लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। विमान ने आपातकालीन लैंडिंग की और उसे तुरंत आइसोलेशन बे में ले जाया गया है। सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि बम निरोधक दस्ते द्वारा विमान की पूरी जांच की गई । अभी तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने मीडिया से कहा, “वाराणसी जाने वाली हमारी एक उड़ान को सुरक्षा संबंधी धमकी मिली। प्रोटोकॉल के अनुसार, सरकार द्वारा नियुक्त बम खतरा आकलन समिति को तुरंत सूचित किया गया और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय तुरंत शुरू किए गए। उड़ान सुरक्षित रूप से उतर गई और सभी यात्रियों को उतार लिया गया। सभी अनिवार्य सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद विमान को परिचालन के लिए छोड़ दिया जाएगा।”

Author Desk

Related Articles

Back to top button