छत्तीसगढ़

60वें डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन बैठकों का दौर शुरू

60वें डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस के तीसरे दिन बैठकों का दौर शुरू

रायपुर। 60वें अखिल भारतीय सम्मलेन का आज तीसरा और अंतिम दिन है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में आज महत्वपूर्ण बैठकें जारी है। पहले सत्र में पुलिसिंग में एआई के उपयोग को लेकर चर्चा और दूसरे सत्र में देश के जियो-पोलिटिकल चैलेंजेस पर चर्चा होगी। इसमें विदेशी हस्तक्षेप के प्रति रणनीतियां बनाई जाएगी। दोपहर लगभग 12 बजे टी ब्रेक के बाद R&AW के अधिकारी प्रेजेंटेशन देंगे। इस दौरान बाहरी खतरे और बदलते सुरक्षा परिदृश्य पर प्रेजेंटेशन दिया जाएगा। बैठकों के बाद डेलीगेट्स, अवार्डीस, इनवाइटीज से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुलाकात करेंगे। इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारियों को प्रेसिडेंट मेडल प्रदान किया जाएगा। दोपहर लगभग 3 बजे अर्बन पुलिसिंग में तीन शहरों को अवॉर्ड प्रदान किया जाएगा और प्रधानमंत्री का संबोधन होगा।

Author Desk

Related Articles

Back to top button