मुख्यमंत्री हिमंत का दावा जनवरी के अंत से पहले हो जाएगा, गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा

मुख्यमंत्री हिमंत का दावा जनवरी के अंत से पहले हो जाएगा, गोगोई के पाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा
नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष गौरव गोगोई के ‘पाकिस्तानी संबंधों’ का विवरण इसी महीने के भीतर सामने आ जाएगा। सीएम हेमंत शर्मा ने विपक्षी नेता की पत्नी और बच्चों की ब्रिटिश नागरिकता को लेकर भी उनकी कड़ी आलोचना की है। सीएम हेमंत शर्मा ने दावा किया कि असम के लोग ऐसे व्यक्ति को कभी भी अपने ‘बोर घोर’ (पवित्र स्थान) में प्रवेश नहीं करने देंगे। सीएम शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेता कांग्रेस के लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई पर यह आरोप लगाते हुए लगातार निशाना साध रहे हैं कि उनकी पत्नी के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ संबंध हैं। गोरेश्वर में एक सरकारी कार्यक्रम से इतर शर्मा ने कहा, “गौरव गोगोई के ‘पाकिस्तानी संबंधों’ से जुड़े दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं। हमारे अधिकारी इस पर काम कर रहे हैं। हम इन्हें फरवरी से पहले आप सभी को सौंप देंगे। दरअसल, जनवरी के अंत से पहले ही इसका खुलासा हो जाएगा।
बता दें कि गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं। गौरोव गोगोई राज्य में कांग्रेस के प्रमुख नेता हैं। वे कांग्रेस के लोकसभा में उपनेता विपक्ष हैं। गोगोई असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष भी। जनवरी 2026 में वे असम विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों में सक्रिय हैं, जहां वे विपक्षी एकता को मजबूत करने और बीजेपी सरकार पर हमला बोल रहे हैं।



