राष्ट्रीय

कर्नाटक के डीजीपी पर गिरी गाज, कथित अश्लील वीडियो विवाद में निलंबित

राज्यपाल के आदेश पर निलंबित हुए डीजीपी

बेंगलुरु। कर्नाटक के डीजीपी (पुलिस महानिदेशक) डॉ. के रामचंद्र राव कथित अश्लील वीडियो विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि अधिकारी राव आपत्तिजनक स्थिति में कई महिलाओं के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस मामले में मंगलवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत के आदेश पर रामचंद्र राव को निलंबित कर दिया गया है। राज्य में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की सरकार ने निलंबन की जो कार्रवाई की है, इसके संबंध में जारी सरकारी आदेश के मुताबिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) डॉ. के रामचंद्र राव, कर्नाटक पुलिस की नागरिक अधिकार प्रवर्तन शाखा के महानिदेशक का पदभार संभाल रहे थे। राज्य सरकार के इस शीर्ष पुलिस अधिकारी के निलंबन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अधिकारियों ने कहा है कि वायरल वीडियो की पूरी जांच की जाएगी। सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलने के चलते लोगों से शांति बनाए रखने और जांच का इंतजार करने की अपील की गई है।

वायरल वीडियो और विवाद
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि एक अधिकारी कुर्सी पर बैठा है और कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

रामचंद्र राव का बयान
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रामचंद्र राव ने कहा कि वीडियो 8 साल पुराने हैं। उस समय मैं बेलगावी में तैनात था। यह मेरी छवि खराब करने की साजिश है। वीडियो पूरी तरह झूठा है। हमने वकील से इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बिना जांच के कुछ भी मानना गलत होगा। गलत जानकारी फैल रही है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button