छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक पर अंडरपास निर्माण की मांग, कलेक्टर से मिले संबलपुर के ग्रामीण


धमतरी(प्रखर) ग्राम पंचायत संबलपुर में रेलवे ट्रैक पर 2.5 मीटर ऊंचा अंडरपास (ब्रिज) निर्माण की मांग को लेकर महापौर रामु रोहरा के नेतृत्व में ग्राम संबलपुर की सरपंच मंजू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कलेक्टर अविनाश मिश्रा से मुलाकात कर चर्चा की। ग्रामीणों ने रेलवे लाइन विस्तार कार्य के कारण उत्पन्न हो रही आवागमन की समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया।
ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे ट्रैक एवं मुख्य नहर के मध्य लगभग 350 एकड़ कृषि भूमि स्थित है, जहां किसानों को कृषि कार्य हेतु प्रतिदिन आना-जाना करना पड़ता है। वहीं वार्ड क्रमांक 18 में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों का नियमित आवागमन रहता है। क्षेत्र में लगभग 300 की आबादी निवासरत है, इसके अलावा गौठान तक पशुओं का आवागमन एवं प्राचीन देवगुड़ी में धार्मिक आयोजनों के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों का आना-जाना इसी मार्ग से होता है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि अंडरपास का निर्माण नहीं किया गया तो लोगों को मजबूरी में रेलवे ट्रैक पार करना पड़ेगा, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से जनहित और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र अंडरपास निर्माण की मांग की।
इस अवसर पर महापौर रामु रोहरा ने कहा कि संबलपुर ग्रामवासियों की मांग पूरी तरह उचित है और इसे बहुत जल्द पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रायपुर रेलवे मंडल के अधिकारियों से चर्चा कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

श्रीमती अंगिरा ध्रुव अध्यक्ष जनपद पंचायत,राजेश चंद्राकर, राजकुमार ध्रुव, रामसुन गिलमा, धनेंद्र साहू, रोशन सिंह, भुवन ध्रुव, रामचंद्र, बुधराम, पदम साहू, अर्जुन साहू, महेंद्र निषाद, देवकुमार यादव, राजाराम साहू, मोहन ध्रुव, लोकनाथ राम, फुलचंद साहू, देवेंद्र साहू, भीमसेन यादव, तेजप्रकाश यादव, तोषिया गोपीन, मुन्ना केवट, प्रकाश साहू, फुलेश्वरी पंच, गायत्री साहू, फिनकुंवर, पूर्णिमा, देवमती, बैजाविन, रुक्मणी, बसंती, लखबती, जमुनी, बंजनी, कमलिया, बिमला, कांति, मधु लहर

Author Desk

Related Articles

Back to top button