अंतर्राष्ट्रीय

तालिबान के हमले में पाकिस्तान में कई जगहों पर लगी आग

तालिबान के हमले में पाकिस्तान में कई जगहों पर लगी आग

काबुल। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के संघर्ष में रातभर दोनों पक्षों की ओर से हमले जारी हैं। पाकिस्तान के बाजौर जिले में पाकिस्तानी तालिबान (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान या टीटीपी) की सेनाओं ने एक आश्चर्यजनक सैन्य हमला किया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार इस हमले में पाकिस्तानी सेना के लगभग 40 सैनिक मारे गए हैं। यह घटना अफगानिस्तान-पाकिस्तान सीमा पर जारी तनाव के बीच हुई है, जहां दोनों देशों के बीच क्रॉस-बॉर्डर हमले और जवाबी कार्रवाई बढ़ गई है। इसके अलावा तालिबान के ड्रोन हमले में इस्लामाबाद में कई मिलिट्री ठिकाने तबाह हो गए हैं और वहां आग लग गई है। हमले के बाद चीख-पुकार का वीडियो भी सामने आया है।

पाकिस्तान का बाजौर जिला खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित है और अफगानिस्तान की सीमा से सटा हुआ है। यह लंबे समय से उग्रवाद और आतंकवादी गतिविधियों का केंद्र रहा है। पाकिस्तानी तालिबान के मुख्य संगठन टीटीपी ने हाल के महीनों में पाकिस्तान में कई बड़े हमलों की जिम्मेदारी ली है, जिनमें सुरक्षा बलों पर हमले शामिल हैं। अफगान तालिबान ने सीमा पर पाकिस्तानी चौकियों पर हमले का दावा किया गया है, जिसमें उन्होंने 40 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने और कई चौकियां कब्जाने की बात कही है। इससे पहले शुक्रवार को भी तालिबान ने हमले में 55 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया था। ताजा हमला शुक्रवार की रात किया गया है।

आग की लपटों से घिरा इस्लामाबाद

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा पक्तिया प्रांत में नागरिकों को निशाना बनाने के जवाब में अफगान वायु सेना ने पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद पर सुइसाइड ड्रोन से तीव्र हमला किया है। अफगान पक्ष के अनुसार ये हमले सैन्य ठिकानों और संवेदनशील लक्ष्यों पर केंद्रित थे, जिसमें इस्लामाबाद के आसपास के क्षेत्रों में ड्रोन से हमले किए गए। एक वीडियो में कथित तौर पर इस्लामाबाद में संवेदनशील स्थलों पर हमले दिखाए गए हैं, जहां धमाके और आग की लपटें देखी जा सकती हैं।

Author Desk

Related Articles

Back to top button