छत्तीसगढ़

नीलेश लुनिया ने वीर हनुमान प्रकट उत्सव एवं जन्मोत्सव पर दी शुभकामनाएं


धमतरी। वीर हनुमान प्रकट उत्सव एवं जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों में भक्ति और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य सभापति नीलेश लुनिया ने शहरवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि वीर हनुमान का जीवन हमें शक्ति, सेवा, समर्पण और भक्ति का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि हमें हनुमान जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर समाज और राष्ट्र की उन्नति में योगदान देना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि यह पावन पर्व हमें एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी नागरिकों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी।
नगर में जगह-जगह भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button