छत्तीसगढ़

कलेक्टर अबिनास मिश्रा ने जनदर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं

धमतरी(प्रखर) कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज जनदर्शन में जिले के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं तथा आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निराकरण के निर्देश अधिकारियों को दिए। कलेक्टोरेट में आज आयोजित जनदर्शन में ग्राम पंचायत सियादेही के ग्रामीणों ने अवैध ईंट भट्टे का संचालन रोकने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं बोरसी के ग्रामीणों ने पेयजल व्यवस्था के लिए तीन स्थानों पर बोर खनन करने, सांस्कृतिक रंगमंच में डोम निर्माण की स्वीकृति देने, गांव के घास भूमि व पावड़ भूमि को आबादी भूमि घोषित करने की गुजारिश कलेक्टर से की। धमतरी निवासी 86 वर्षीय वृद्ध किशन यादव ने अपनी तीन नातिनों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से छात्रवृत्ति योजना का लाभ देने संबंधी आवेदन दिया।
          नगरी ब्लॉक के श्री चंदनलाल साहू ने अनियमित जमा पाबंदी योजना 2019 लागू करने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। ग्राम दरगहन के श्री पिताम्बर ने ग्राम सलोनी एवं दरगहन में वादग्रस्त भूमि विक्रय रोकने के लिए कलेक्टर के समक्ष निवेदन किया। इसी तरह ग्राम रूद्री निवासी रामरतन सिन्हा ने शासकीय नाले पर अवैध कब्जा व अतिक्रमण हटाने के लिए विधिसम्मत कार्यवाही करने की बात कही।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button