छत्तीसगढ़

नारी वंदन बिल पर विपक्ष के रवैये का निगम लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने की भर्त्सना



मातृ-शक्तियों के सम्मान से  खिलवाड़ का खामियाजा कांग्रेस को पड़ेगा भुगतना इतिहास कभी नहीं करेगी माफ- विजय मोटवानी

धमतरी- लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा देश के आदि आबादी को सम्मान देने एवं उनके अधिकारों की रक्षा हेतु संसद में प्रस्तुत किए जा रहे हैं नारी वंदन बिल पर विपक्ष की ओर से जो घटनाक्रम सामने आया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंता बढ़ाने वाला है। यह दिन देश के लोकतांत्रिक इतिहास में काला दिन और महिला विरोधी दिन के रूप में जाना जाएगा। जिसके लिए देश कभी भी कांग्रेस सहित उनके सहयोगी दलों को माफ नहीं करेगी उक्त बातें नगर निगम में लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी द्वारा कही गई है उन्होंने आगे कहा है कि महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33% आरक्षण देने से जुड़ा नारी शक्ति वंदन अधिनियम—जो उनके अधिकार, सम्मान और भागीदारी को सशक्त करने वाला एक अहम संविधान संशोधन है—उसे कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी के विरोध के कारण सदन में पारित नहीं किये जा सकने का संपूर्ण दोषी कांग्रेस है जो आजादी के बाद से महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करके रखी हुई है जिसका ज्वलंत उदाहरण कल संसद में देखने को मिला।
यह कोई पहला अवसर नहीं है जब इन दलों ने महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया हो। अतीत में भी कई बार महिलाओं को उनका हक दिलाने की दिशा में ऐसे ही अवरोध देखने को मिले हैं।कांग्रेस और विपक्षी दल महिलाओं की भागीदारी नहीं देखना चाहते लेकिन महिलाएं हर जगह सफल और आगे है इसका हिसाब भारत की नारीशक्ति जरूर लेने के लिए बेताब एवं आतुर है आगामी विधानसभा एवं लोकसभा में इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button