छत्तीसगढ़

आरामबाग विधानसभा में अमित शाह की प्रस्तावित सभा को लेकर तैयारियों का जायज़ा, रामु रोहरा पहुंचे सभा स्थल



धमतरी – पश्चिम बंगाल के आरामबाग विधानसभा में प्रस्तावित केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की सभा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में धमतरी के महापौर रामु रोहरा ने सभा स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
महापौर रामु रोहरा ने कहा कि बंगाल की जनता अब बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है और इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को भारी जनादेश देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि अमित शाह की सभा से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और बड़ी संख्या में जनता के शामिल होने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ जुटे हुए हैं।
इस दौरान भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button