छत्तीसगढ़

कुरूद में ब्राह्मण समाज ने मनाई भगवान परशुराम जयंती, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ पूजन-अर्चन


कुरूद(प्रखर) अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर तहसील ब्राह्मण समाज कुरूद द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। जलेश्वर महादेव मंदिर परिसर स्थित परशुराम मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने उपस्थित होकर अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के तैलचित्र एवं प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और षोडशोपचार पूजन के साथ हुई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान का अभिषेक कर विश्व कल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की गई। इसके पश्चात आरती संपन्न हुई और उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर तथा गले मिलकर जयंती की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में धर्म, संस्कार एवं एकता को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष के.पी. तिवारी, सचिव लक्ष्मीकांत द्विवेदी, हैग्रीव प्रसाद शर्मा, रामनारायण शर्मा, राजू शर्मा, रमेश पांडेय, दिव्या पांडेय, अशोक शर्मा, रामू बाजपेई, नीरज शुक्ला, कैलाश शुक्ला, कमल शर्मा, प्रकाश शर्मा, लालू शर्मा, सनत मिश्रा, दुर्गेश द्विवेदी, विकाश शर्मा, थानेश्वर शर्मा, सोनू द्विवेदी, जितेंद्र नाथ योगी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button