छत्तीसगढ़

ब्लॉक कांग्रेस का बूथ चलो अभियान तेज, ग्राम छाती में कार्यकर्ताओं की अहम बैठक


धमतरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण धमतरी के तत्वावधान में “बूथ चलो अभियान” के तहत ग्राम छाती में पंचायत एवं बूथ स्तरीय संगठन सृजन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने, प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम गठित करने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। यदि हर बूथ मजबूत होगा, तो संगठन स्वतः ही मजबूत होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे घर-घर जाकर जनसंपर्क बढ़ाएं और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाएं।

वहीं ब्लॉक संगठन प्रभारी राजेंद्र साहू ने अपने वक्तव्य में कहा कि “बूथ चलो अभियान” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संगठन को पुनः सशक्त और सक्रिय बनाने का एक महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए बूथ स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी, तभी संगठन को मजबूती मिलेगी।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।  मिटींग में ब्लॉक प्रभारी  राजेंद्र साहू , ब्लॉक अध्यक्ष खिलेन्द ध्रुव, जोन प्रभारी , श्री ओंकार सोनवानी , चंद्रहास साहू , जोन कांग्रेस अध्यक्ष शिव चन्द्राकर , श्री राम केले ,रमी गौतम सरपंच ,  प्रभुदयाल साहू , तेजराम सिन्हा , शुभम यादव , विजय गायकवाड , रमेश यादव  , संध्या देवांगन , हितेशवरी सिन्हा , लेखराम साहू , सूरज साहू , विष्णु ध्रुव , लीलाराम नेताम , किसुन  ध्रुव , बिमला बाई साहू ,  रजनी ध्रुव, प्रेमा यादव ‌, मोनु चन्द्राकर, क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button