छत्तीसगढ़

लगातार चौथी बार उपाध्यक्ष निर्वाचित होने पर भगत यादव का सम्मान


धमतरी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भगत यादव (बोड़रा, धमतरी) के झेरिया यादव समाज छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपाध्यक्ष पद पर लगातार चौथी बार निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में उनके निवास पहुंचकर डीपेन्द्र साहू एवं भाजपा धमतरी के जिला महामंत्री राकेश साहू ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर उपस्थित जनों ने कहा कि भगत यादव लंबे समय से समाज सेवा और संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ झेरिया यादव समाज को लगातार मिल रहा है।
डीपेन्द्र साहू और राकेश साहू ने कहा कि समाज ने लगातार चौथी बार उन्हें उपाध्यक्ष चुनकर उनके प्रति अपना विश्वास जताया है। आशा है कि वे भविष्य में भी समाज के विकास और एकता के लिए इसी तरह कार्य करते रहेंगे।
भगत यादव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जाएगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button