छत्तीसगढ़

दाऊ नायक राम चंद्राकर के दशगात्र कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि


महासमुंद -ग्राम खुसरु पाली, बागबाहरा निवासी दाऊ नायक राम चंद्राकर के दशगात्र कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और समाज के लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। वे जयवंतीन चंद्राकर के पति तथा महेंद्र चंद्राकर, सुरेंद्र चंद्राकर, चंद्रकांत चंद्राकर, हितेश चंद्राकर और केशव चंद्राकर के पिता थे।
दशगात्र कार्यक्रम के अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत , पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू , पूर्व विधायक अभनपुर धनेन्द्र साहू तथा पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली के अध्यक्ष अनिल जयहिंद ने शोक संदेश भेजकर अपनी संवेदना प्रकट की।
इस अवसर पर दिनेश कुमार ने शोक संदेश पत्र के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली लेखराम साहू, विधायक द्वारकाधीश यादव, उमेश साहू, गिरवर साहू, मिनेश्वर साहू, मुबारक खान और सुनील तांडी सहित अनेक लोग कार्यक्रम में पहुंचे।
सभी उपस्थित जनों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button