छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री अरुण साव से नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन की मुलाकात, धमतरी के विकास कार्यों पर हुई चर्चा


धमतरी- नगर निगम सभापति कौशल्या देवांगन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव से सौजन्य मुलाकात कर धमतरी नगर निगम क्षेत्र के विकास कार्यों और शहर की विभिन्न आवश्यकताओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।
मुलाकात के दौरान सभापति कौशल्या देवांगन ने धमतरी शहर में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए नगर निगम क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सड़क, नाली, पेयजल व्यवस्था, स्वच्छता और अन्य आवश्यक शहरी सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन का आग्रह किया। उन्होंने शहर के समग्र विकास के लिए आगामी योजनाओं और प्रस्तावित कार्यों पर भी चर्चा की।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने धमतरी नगर निगम क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना और आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नगरीय निकायों के विकास और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
सभापति कौशल्या देवांगन ने भी विश्वास व्यक्त किया कि राज्य सरकार के सहयोग से धमतरी नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी तथा शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं प्राप्त होंगी।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button