छत्तीसगढ़

सोरम में बांधा तालाब पर शेड निर्माण का भूमिपूजन संपन्न


धमतरी। ग्राम सोरम में जिला पंचायत की 15वें वित्त आयोग की राशि से बांधा तालाब में शेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्यक्रम विधिवत संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सभापति मोनिका देवांगन ने भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।
बताया गया कि तालाब में शेड निर्माण होने से ग्रामीणों को धूप और बारिश से बचाव मिलेगा तथा तालाब पर आने वाले लोगों को बैठने और ठहरने की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। ग्रामीणों ने इस कार्य को गांव के लिए उपयोगी बताते हुए खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर दिग्विजय सिंह कृदत्त, नरेश यादव, पार्वती मोहित साहू, अनीता यादव, गोरखनाथ सिन्हा, सुशांत राव कानपिल्लेवार, हुमन यादव, राजाराम निषाद, कृष्णा यादव, नंदनी साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Author Desk

Related Articles

Back to top button