छत्तीसगढ़

विंध्यवासिनी वार्ड में हितग्राही को घर पहुंचकर सौंपा गया आवास अनुज्ञा प्रमाण पत्र


धमतरी-विंध्यवासिनी वार्ड में जनसेवा और संवेदनशीलता का एक सराहनीय उदाहरण देखने को मिला, जब बूथ अध्यक्ष मदन साहू ने जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर (पार्षद) की गरिमामयी उपस्थिति में वार्ड के हितग्राही बुधराम साहू को उनके सपनों के आवास का अनुज्ञा प्रमाण पत्र घर पहुंचकर सौंपा।
इस अवसर पर जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराना सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो सके।
बूथ अध्यक्ष मदन साहू ने कहा कि भाजपा संगठन का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी संकल्प के साथ वे स्वयं हितग्राही के घर पहुंचकर प्रमाण पत्र प्रदान कर रहे हैं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हितग्राही बुधराम साहू ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका सपना अब साकार होने जा रहा है, जिससे उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास मिल सकेगा।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button