छत्तीसगढ़

30 अप्रैल तक करें टैक्स जमा, 1 मई से लगेगा जुर्माना और सरचार्ज


धमतरी -भखारा नगर पंचायत द्वारा क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न करों के भुगतान को लेकर मुनादी सूचना जारी की गई है। नगर पंचायत भखारा, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़) के कार्यालय से जारी सूचना में सर्वसाधारण को अवगत कराया गया है कि नगर पंचायत क्षेत्रांतर्गत समेकित कर, संपत्ति कर, जलकर, दुकान का मासिक किराया, यूजर चार्ज सहित अन्य बकाया करों का भुगतान 30 अप्रैल 2026 तक राजस्व शाखा में अनिवार्य रूप से जमा करें।
नगर पंचायत प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 01 मई 2026 से बकाया कर जमा करने पर 1000 रुपये जुर्माना तथा 15 प्रतिशत सरचार्ज वसूला जाएगा। इसलिए नागरिकों से समय सीमा के भीतर कर जमा कर अतिरिक्त आर्थिक भार से बचने की अपील की गई है।
कर जमा करने के लिए नगर पंचायत कार्यालय का काउंटर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहेगा। इसके अलावा करदाताओं की सुविधा के लिए चेक तथा RTGS/NEFT के माध्यम से भी टैक्स भुगतान स्वीकार किया जाएगा।
नगर पंचायत प्रशासन ने सभी नागरिकों से समय पर कर जमा कर नगर विकास कार्यों में सहयोग करने की अपील की है।

Author Desk

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button