छत्तीसगढ़

बकाया किराया नहीं चुकाने पर 30 अप्रैल को होगी दुकानों की तालाबंदी, नगर पंचायत ने जारी किया नोटिस


भखारा। भखारा की नगर पंचायत भखारा ने नगर के काम्पलेक्स में लीज पर दी गई दुकानों का बकाया किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों को अंतिम चेतावनी दी है। इस संबंध में नगर पंचायत भखारा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सर्वसाधारण को सूचना दी गई है।
जारी सूचना के अनुसार नगर पंचायत द्वारा लीज पर दिए गए काम्पलेक्स की दुकानों का मासिक किराया लंबे समय से बकाया है। किराया जमा कराने के लिए निकाय की ओर से कई बार डिमांड नोटिस भेजे जाने के बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा अब तक बकाया राशि जमा नहीं की गई है।
नगर पंचायत ने ऐसे दुकानदारों को 30 अप्रैल 2026 तक बकाया राशि जमा करने का अंतिम अवसर दिया है। निर्धारित तिथि तक राशि जमा नहीं करने पर 30 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे बकायादार दुकानों में तालाबंदी की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बकाया राशि राजसात करते हुए दुकानों की पुनः नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
नगर पंचायत प्रशासन ने सभी काम्पलेक्स के बकायादारों से अपील की है कि वे 30 अप्रैल 2026 से पहले अपना पूरा बकाया किराया जमा कर दें, ताकि तालाबंदी जैसी कार्रवाई से बचा जा सके।
यह आदेश मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत भखारा द्वारा जारी किया गया है।

Author Desk

Related Articles

Back to top button