मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट किया जारी, जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12वीं बोर्ड का रिजल्ट किया जारी, जिज्ञासु वर्मा ने किया टॉप
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल करीब ढाई लाख छात्रों के इंतजार को खत्म करते हुए परिणाम जारी कर दिया। इस वर्ष जिज्ञासु वर्मा ने 98.69 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। वे सरस्वती शिशु मंदिर, पलारी, जिला बलौदाबाजार के छात्र हैं। जिज्ञासु, नरेंद्र कुमार वर्मा और महेश्वरी वर्मा के पुत्र हैं। उन्होंने कुल 500 में से 493 अंक प्राप्त किए।
बता दें कि बोर्ड परीक्षाएं 20 और 21 फरवरी से शुरू हुई थीं, जो 18 मार्च तक चलीं। पहले बोर्ड ने 15 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की योजना बनाई थी। हिंदी पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद 10 अप्रैल को दोबारा परीक्षा आयोजित करनी पड़ी थी, जिसके कारण रिजल्ट में देरी हुई। हायर सेकेंडरी परीक्षा की मुख्य परीक्षा 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित हुई, जिसमें कुल 2,45,785 छात्र शामिल हुए। इनमें 1,02,975 बालक और 1,42,810 बालिकाएं शामिल हैं। इस परीक्षा के लिए 2,395 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे।



